सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है कि PEPE कब 1 डॉलर तक जाएगा। PEPE के होल्डर्स को लगता है कि 1 डॉलर तक जाएगा पेपे और वे करोड़पति बन जाएंगे। लेकिन क्या पेपे के लिए 1 डॉलर तक पहुंचना संभव है? मेरा जवाब है नहीं। PEPE 1 डॉलर तक न पहुंचने की कई कारण हैं।

आप सभी लोगों को डोगे कॉइन के बारे में तो पता ही है। डोगे कॉइन पहला मेमे कॉइन है। एक समय पर इस कॉइन के लिए सभी पागल थे। इसी कॉइन के वजह से मिलियन्स में लोग क्रिप्टो इन्वेस्टर बने। DOGE के बारे में सोशल मीडिया और टीवी मीडिया में सुनकर ही लोग क्रिप्टो में एंट्री किया। इस कॉइन से काफी सारे लोगों ने पैसा कमाया और काफी सारे लोगों का पैसा डूबा भी। डोगे कॉइन 0.74 तक गया था, लेकिन फिर से डोगे वहां तक नहीं पहुंच पाया। बिटकॉइन 100k से ऊपर गया, फिर भी डोगे 0.74 तक नहीं पहुंचा। ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मार्केट में नए मेमे कॉइन्स आए। एक समय पर सिर्फ डोगे था। लेकिन फिर PEPE आया, बॉन्क और। और लगातार नए मेमे कॉइन आ रही हैं। लोग नए मेमे कॉइन पर इन्वेस्ट कर रहे हैं और इसी वजह से डोगे को लोग धीरे-धीरे भूल रहे हैं। ऐसा ही आगे जाकर पेपे के साथ होगा। मार्केट में फिर से नए अच्छे मेमे कॉइन आएंगे और लोग पेपे को धीरे-धीरे भूलने लगेंगे। लोगों को लगता है कि सालों बाद पेपे 1 डॉलर होगी। लेकिन मुझे लगता है ऐसा होने के बजाय लोग पेपे को भूल जाएंगे। और इसी वजह से पेपे कभी 1 डॉलर नहीं पहुंच पाएगा। इसके अलावा 1 डॉलर तक पहुंचने के लिए पेपे को 390 ट्रिलियन मार्केट कैप का होना होगा, जो संभव नहीं है।

#PEPE‏ #pepe1dollar $PEPE $UNI $PNUT